Fitness: क्या है फिटनेस से जुड़ी कुछ भ्रांतियां और सच
Fitness क्या है फिटनेस से जुड़ी कुछ भ्रांतियां और सच क्या है भ्रांति : अधिक एक्सरसाइज नुकसान पहुंचाती है।हकीकत क्या है:
जैसी बॉडी आपके दिमाग में है वह हकीकत में तब तक नहीं बनती जब तक आप उस पर मेहनत नहीं शुरू कर देते। जब तक आपकी नींद, खानपान और आराम सही मात्रा में है, एक दिन में एक घंटे की एक्सरसाइज ओवर ट्रेनिंग नहीं बल्कि बेहद जरूरी है। मेहनत करना शुरू कीजिए इससे ही आपका फिट बॉडी का सपना सच हो सकता है।
भ्रांति क्या है:
मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन डाइट की जरूरत होती है।
हकीकत क्या है:
अगर आप किसी को जानते हैं जो सिर्फ चिकिन, अंडे की सफेदी और बाकी चीजों को सिर्फ इसलिए खा रहा है कि शरीर को प्रोटीन मिले, तो उसे यह खास सलाह देना न भूलें।
प्रोटीन निश्चित तौर पर मसल्स बनाने और शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के लिए जरूरी है, परंतु एक स्वस्थ शरीर के लिए अन्य पोषक तत्व जैसे- कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल्स भी उतने ही जरूरी हैं।
जैसे एक कटोरी स्ट्राबेरी और एक कचौरी से आपके शरीर को समान कैलोरी मिलेगी परंतु उनका शरीर पर प्रभाव बिल्कुल अलग होगा।
हकीकत क्या है : आप एक्सरसाइज करके एक बुरी डाइट का असर दूर नहीं कर सकते। आपा शारीरिक गठन और आप जो भी दिखाई देते हैं, उसका 80 प्रतिशत हिस्सा आपकी खाने की आदतें दर्शाता है।
प्रोटीन निश्चित तौर पर मसल्स बनाने और शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के लिए जरूरी है, परंतु एक स्वस्थ शरीर के लिए अन्य पोषक तत्व जैसे- कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल्स भी उतने ही जरूरी हैं।
भ्रांति क्या है : फैट्स मुझे मोटा कर देंगे।
हकीकत क्या है : आपके शरीर को फैट्स की भी उतनी जरूरत होती है जितनी इसे पानी जरूरत होती है। फैट्स शरीर की बहुत सी क्रियाओं को सुचारू करते हैं और हार्मोंस को सक्रिय करते हैं। सभी तरह के फैट, सैचुरेटेड और ट्रांस फैट आपके लिए जरूरी हैं।भ्रांति क्या है : कैलोरी की मात्रा उसके प्रकार से अधिक महत्वपूर्ण है।
हकीकत क्या है : अगर आपको लगता है कि आप उन कैलोरी को किसी भी रूप में खा सकते हैं और इससे कोई अंतर नहीं आएगा तो आप गलत हैं। कैलोरी का प्रकार उतना ही महत्वपूर्ण हैं जितनी उसकी मात्रा।जैसे एक कटोरी स्ट्राबेरी और एक कचौरी से आपके शरीर को समान कैलोरी मिलेगी परंतु उनका शरीर पर प्रभाव बिल्कुल अलग होगा।
भ्रांति क्या है : वजन उठाने से मसल्स बन जाएंगे।
हकीकत क्या है : अगर आप जिम के शौकिन हैं और यह सोचते हैं कि आपके मसल्स सिर्फ भारी वजन उठाने से बन जाएंगे, तो आपकी सोच गलत है। अपके मसल्स का विकास सिर्फ वजन पर निर्भर नहीं करता बल्कि आप कितनी एक्सरसाइज करते हैं और कितनी बार करते हैं, इस पर निर्भर करता है।भ्रांति क्या है : वर्कआउट बंद करने के बाद अचानक ही वजन बढ़ जाएगा।
हकीकत क्या है : वर्कआउट बंद करने का और मसल्स के टिश्यू के फैट में बदलने का सीधा कोई संबंध नहीं है। अगर आप हेल्दी डाइट लेते रहते हैं, कोई खास अंतर नहीं आएगा। मसल्स वाले लोग भी उम्र के अनुसार मेटाबॉलिज्म और हार्मोन की मात्रा में कमी आने से मोटे हो जाते हैं।भ्रांति क्या है : उपवास के दौरान कार्डियो करने से अधिक फैट बर्न होता है।
हकीकत क्या है : असल में वर्क आउट शुरू करने के पहले कैलोरी लेने से शरीर पर थर्मोजेनिक प्रभाव होता है। इसलिए अपना उपवास किसी हल्के स्नेक के साथ तोड़िए और उसके बाद ही एक्सरसाइज शुरू कीजिए।भ्रांति क्या है : दौड़ना कभी भी शुरू किया जा सकता है।
हकीकत क्या है : दौड़ना शुरू करने के लिए एक खास तरह के बॉडी शेप की जरूरत होती है। अगर आप मोटे हैं तो हो सकता है आप दौड़ने पर चोटग्रस्त हो जाएं। बेहतर होगा कि पहले चलना शुरू करें, फिर तेज चलें और फिर दौड़ना शुरू करें।हकीकत क्या है : आप एक्सरसाइज करके एक बुरी डाइट का असर दूर नहीं कर सकते। आपा शारीरिक गठन और आप जो भी दिखाई देते हैं, उसका 80 प्रतिशत हिस्सा आपकी खाने की आदतें दर्शाता है।