Valentine's Day: वैलेंटाइन-डे का इतिहास, कौन हैं वैलेंटाइन, कब हुई इस दिन की शुरुआत और क्या करें आपके पार्टनर को खुश करने के लिए
राजा और वैलेंटाइन
ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ की किताब में जिक्र किया गया था। इसमें बताया गया है कि यह दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है। उनके बारे कहा जाता है कि 270 ईसवी में संत वैलेंटाइन हुआ करते थे, जो प्रेम को बहुत बढ़ावा देते थे।वहीं उस समय रोम के राजा प्रेम संबंधों के सख्त विरोध में थे। यही कारण है कि संत वैलेंटाइन के बारे में यह बातें रोम के राजा को खटकती थीं, क्योंकि वह प्रेम विवाह में विश्वास नहीं रखते थे।
क्यों राजा ने संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया
रोम के राजा क्लाउडियस का यह मानना था कि प्रेम या किसी के प्रति झुकाव के चलते सैनिकों का ध्यान भंग होता था और रोम के लोग सेना में भर्ती नहीं होना चाहते थे। ऐसे में क्लाउडियस के रोम में सैनिकों की शादी और सगाई पर पाबंदी लगा दी गई। यह बात संत वैलेंटाइन को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाकर विरोध जताया। इतना ही नहीं, संत वैलेंटाइन ने रोम के राजा के निर्णय के विरुद्ध जाकर शादियां भी कराईं। इस वजह से 14 फरवरी के दिन संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। तब से संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाने लगा।वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?
क्यों ऐसा माना जाता है कि प्यार के लिए ये विशेष दिन बहुत ज्यादा मायने रखता है? ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सभी को अपने दिल की बात अपने चाहने वाले के सामने जरूर रखनी चाहिए।कब मनाया जाता है
वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को होता है। पूरी दुनिया भर में, कैंडी, फूलों और उपहारों का आदान-प्रदान सभी प्रियजनों के बीच सेंट वैलेंटाइन के नाम से किया जाता है। लेकिन यह रहस्यमय संत कौन हैं और ये परंपराएं कहां से आईं? इसके बारे में इस लेख में जानते हैं।वैलेंटाइन-डे का इतिहास और इसके संरक्षक संत की कहानी थोड़े रहस्यों से भरी है। फरवरी का महीना लंबे समय से रोमांस के महीने के रूप में मनाया जाता है और वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे ईसाई और प्राचीन रोमन परंपरा दोनों ही शामिल हैं। लेकिन संत वेलेंटाइन कौन थे और वह इस प्राचीन संस्कार से कैसे जुड़े? कैथोलिक चर्च वैलेंटाइन नाम के कम से कम तीन अलग-अलग संतों के बारे में बात करते हैं। एक लीजेंड के अनुसार वैलेंटाइन एक पादरी था जो रोम में तीसरी शताब्दी के दौरान चर्च में सेवारत था। जब सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने यह देखा कि उनकी सेना के ऐसे सैनिक जो विवाहित नहीं हैं वो ज्यादा काम करते हैं तो उन्होंने युवा पुरुषों की शादी करने का बहिस्कार करना शुरू किया। संत वैलेंटाइन ने, क्लॉडियस के अन्याय का एहसास करते हुए गुप्त रूप से युवा प्रेमियों का विवाह कराना जारी रखा। जब संत वैलेंटाइन की क्रियाओं का पता चला, तो क्लॉडियस ने मृत्यु दंड दे दिया गया।
कुछ कहानियों के अनुसार संत वैलेंटाइन को जेल में बंद कर दिया गया था और उन्होंने वहां से जेलर की बेटी को एक खत लिखा। वो लड़की संत वैलेंटाइन को बहुत प्यार करती थी। इस खत के अंत में संत ने " फ्रॉम योर वैलेंटाइन" लिखा था। एक मान्यता के अनुसार इस जेलर की बेटी की आंखों में रोशनी नहीं थी और संत वैलेंटाइन के चमत्कार और प्रार्थना से उसकी आंखों में रोशनी आ गई थी। तभी से यह त्यौहार प्यार के त्यौहार के रूप में मनाया जाने लगा और इसे वैलेंटाइन डे का नाम दिया गया। इस तरह वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोम से हुई थी और देखते ही देखते ये पूरे विश्व में प्रचलित हो गया।
वर्ष 496 में पहला वैलेंटाइन दिवस मनाया गया था। वैलेंटाइन डे की शुरुआत एक रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5 वीं शताब्दी के अंत तक, पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे घोषित किया था और तब से यह पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि वैलेंटाइन डे या पुण्यतिथि की वर्षगांठ मनाने के लिए फरवरी के मध्य में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो संभवतः ईस्वी सन् 270 के आसपास हुआ था। इस तरह वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई और बहुत जल्द ही ये दिन प्यार के इज़हार का दिन बन गया। 14 फरवरी के दिन युवा अपने प्यार का इज़हार करने लगे और लाल गुलाब को उपहार स्वरुप देने का चलन शुरू हो गया।
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से रोज़ डे के साथ हो चुकी है। आज यानी 9 फरवरी को प्रपोज़ डे है और उसके बाद 9 फरवरी यानी कल चॉकलेट डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन वीक के सात दिनों तक प्यार को सेलेब्रेट किया जाता है। इसे प्यार का जश्न भी कहा जाता है। रोज़ देने के बाद जब आपने अपने प्यार को प्रपोज़ कर दिया है, तो अब समय आता है चॉकलेट डे का। इस दिन आप अपने साथी को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं और चॉकलेट खिला कर मुंह मीठा भी करा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि चॉकलेट डे पर चॉकलेट तोहफे में देना पुराना स्टाइल हो गया है, तो हम आपकी गिफ्ट सिलेक्शन में मदद कर सकते हैं।