Women want to be rich: महिलाएं बनना चाहती हैं अमीर? तो इन कामों को करने से बचें
महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। महिलाओं से ही घर में सुख-शांति आती है। महिलाएं घर का काम करने के साथ ही दफ्तरों में काम करके पुरुषों का हाथ भी बटाती हैं।
ऐसे में पुरूषों की तरह महिलाएं भी चाहती हैं कि वह आर्थिक रूप से सशक्त बनें। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं शाम के समय कुछ कार्यों को भूलकर भी ना करें। आइए जानते हैं महिलाओं को सूर्यास्त के बाद किन कामों को करना चाहिए। साथ ही किन कामों को करने से बचना चाहिए।
सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम
बाल ना धोएं- सूर्यास्त के बाद महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। इससे आपकी जिंदगी में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।किचन में ना करें ये काम-
रात को हमेशा झूठे बर्तन व किचन साफ करके सोएं। धन की देवी को साफ-सफाई अधिक पसंद है। ऐसे में किचन रातभर किचन गंदा रहने से देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर की सुख-शांति, खुशहाली व आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सोने से पहले हमेशा किचन साफ करके सोएं।
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए करें ये काम- महिलाओं को सोने से बेडरूम में पेपर के ऊपर थोड़ा सा सेंधा या काला नमक रखें। अगली सुबह बिना बोले उसे घर के बाहर फेंक दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। ऐसे में घर पर सुख-शांति व खुशहाली का आगमन होगा। आप इस उपाय को हफ्ते में 1 बार कर सकती है।

सोने से पहले करें ये काम-
महिलाएं रात को सोने से पहले झाड़ू को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में छिपा कर ही सोएं। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होकर पैसों का आगमन होगा।